{"_id":"6851b6abee7140b5910fb4e4","slug":"the-movement-of-clouds-caused-disappointment-there-was-no-relief-from-the-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-136805-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बादलों की आवाजाही से छाई मायूसी, गर्मी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बादलों की आवाजाही से छाई मायूसी, गर्मी से नहीं मिली राहत
Wed, 18 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए तन ढककर जाता युवक।
अंबेडकरनगर। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव के आसार तो दिख रहे हैं, लेकिन राहत की बारिश न होने से लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। आसमान में कभी घने तो कभी हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बावजूद इसके उमस कम होने का नाम नहीं ले रही। उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 48 घंटों में अकबरपुर, भीटी व जलालपुर में कई बार ऐसा लगा कि अब बारिश होगी। दोपहर और शाम के समय आसमान की रंगत बदली ज़रूर, लेकिन हर बार सिर्फ हवाओं की दस्तक के बाद बादल खामोशी से लौट गए। उमस और धूप के कारण लोग चिपचिपाहट भरी गर्मी से परेशान हैं। मंगलवार को दिन चढ़ते ही लोग पसीने और घुटन की दोहरी मार झेलने को मजबूर हो गए। वहीं, भीटी, कटेहरी, जलालपुर क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि खेत सूखे हैं और यदि अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई, तो सिंचाई के वैकल्पिक साधनों पर निर्भरता बढ़ेगी। डीजल पंप और नलकूप की लागत किसानों पर अतिरिक्त भार डाल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्री मानसून बरसात की शुरुआत हो गई है और बुधवार को अच्छी बारिश के आसार हैं।