{"_id":"683200f4d405dc1ee906a1df","slug":"the-movement-of-clouds-brought-relief-in-the-morning-but-the-sunshine-caused-trouble-in-the-afternoon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135405-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बादलों की आवाजाही से सुबह राहत, दोपहर में धूप ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बादलों की आवाजाही से सुबह राहत, दोपहर में धूप ने किया परेशान
Sat, 24 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 24 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर में निकली धूप से बढ़ी गर्मी
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम सामान्य रहा। वहीं, दोपहर बाद तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। हालांकि गर्म हवा न चलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा और लोगों को किसी प्रकार की असहजता नहीं हुई।
शनिवार को तड़के ही आसमान में घने बादलों का डेरा देखने को मिला। हल्की हवाओं के साथ सुबह का समय अपेक्षाकृत ठंडा रहा। लोगों ने सड़कों पर हल्की भीड़ के साथ सामान्य दिनचर्या का पालन किया। मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे वातावरण में कुछ समय तक ठंडक बनी रही। लगभग 11 बजे के आसपास धूप निकली जो दोपहर होते-होते तेज हो गई, जिससे पैदल चलने वालों व साइकिल चालकों को गर्मी का अनुभव हुआ।
हालांकि हवाओं की गति धीमी रही, फिर भी लू जैसी स्थिति नहीं बनी, जिससे आमजन ने राहत महसूस की। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार की तुलना में यह हल्की गिरावट है, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहावना महसूस हुआ। मई माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी की अपेक्षा के विपरीत जिले में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही बना हुआ है।