{"_id":"688a5ff83b48b7bfaf023929","slug":"the-minister-wrote-a-letter-to-the-cm-to-get-justice-for-the-victim-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139538-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र
Wed, 30 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के ग्राम पीठापुर सरैया के राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
अकबरपुर के ग्राम पीठापुर सरैया निवासी 15 वर्षीय आलोक कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर अपनी नाबालिग बहन व मां के साथ इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि 19 जुलाई को उनके पिता राजेश (42) की यरकी मंगल का पूरा स्थित मामा के घर गए थे। रात में छत पर सोने चले गए थे। सुबह उनका शव खून से लतपथ शव छत के नीचे पड़ा मिला था। इस मामले की 23 जुलाई को एसपी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में न्यायालय से मां और बहन के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की थी जिसके बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित को जब स्थानीय स्तर से न्याय नहीं मिला तो उसने राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम से मिलकर आप बीती सुनाई। जिसके बाद राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं। एक दो दिन में जांच पूरी हो जाएगी।