{"_id":"68067fc96cb6fbd79307c1fd","slug":"the-minister-in-charge-reviewed-law-and-order-and-development-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-133133-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था, विकास की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था, विकास की समीक्षा
Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित शासन की प्राथमिकताओं वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प, छात्रवृत्ति, चिकित्सा, पशुपालन, पंचायत, उर्जा, पर्यटन, समाज कल्याण व एमएसएमई योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अंबेडकरनगर प्रदेश में ऋण वितरण में प्रथम व आवेदन स्वीकृति में दूसरे स्थान पर है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री व सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में भी शीर्ष पर है। प्रभारी मंत्री ने कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजन, विधवाओं आदि को प्राथमिकता पर आवास योजना का लाभ मिले और गो-आश्रय स्थलों की स्थापना के लिए शेष विकासखंडों में तत्काल स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।
विकासखंड में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति और नहरों व रजवाहों में टेल तक समय से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, एसपी केशव सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे।