{"_id":"698787fabdf429891c0d4904","slug":"the-minister-in-charge-listed-the-achievements-of-the-budget-the-district-will-get-big-gifts-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-150253-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं बजट की उपलब्धियां, जिले को मिलेंगी बड़ी सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं बजट की उपलब्धियां, जिले को मिलेंगी बड़ी सौगातें
Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कान्फ्रेंस करते प्रभारी मंत्री।
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 53.47 लाख करोड़ रुपये के कुल केंद्रीय बजट में से उत्तर प्रदेश को 4.18 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
एआई आधारित भारत विस्तार योजना के जरिए जिले के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जुड़ेंगे। उन्हें फसल उत्पादन, मौसम और कृषि संबंधी डिजिटल जानकारियां सीधे मिल सकेंगी। ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में सी-मार्ट्स शुरू किए जाएंगे। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री के लिए एक संगठित बाजार मिलेगा। एमएसएमई सेक्टर के लिए दस हजार करोड़ रुपये की एसएमई विकास निधि बनाई गई है। इससे जिले के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। नेशनल फाइबर स्कीम के माध्यम से जिले के करीब ढाई लाख बुनकरों के उत्पादों को देशभर के बाजारों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। बजट में बायोफार्मा, अनुसंधान, खनन और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। प्रभारी मंत्री ने विपक्षी दल पर निशाना साधा। इस अवसर पर डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी आदि उपस्थित रहे।