फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The medical board did the postmortem of the woman's body.

Ambedkar Nagar News: मेडिकल बोर्ड ने महिला के शव का किया पोस्टमाॅर्टम

Thu, 18 Jul 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
The medical board did the postmortem of the woman's body.
आलापुर (अंबेडकरनगर)। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाले गए महिला के शव का बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर गठित तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमाॅर्टम किया गया। नौ दिन पहले महिला को चहोड़ा घाट में दफनाया गया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि 18 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के निर्देश पर रामनगर स्थित नेशनल हॉस्पिटल में छापा डाला था। वहां मानक का उल्लंघन कर अस्पताल संचालित मिलने पर उसे सील कर दिया गया था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केस भी दर्ज कराया गया। सील अस्पताल में बीती सात जुलाई को इसौरी नसीरपुर निवासी पिंटू की पत्नी रागिनी (32) का प्रसव कराया गया। पुत्री पैदा होने के बाद महिला कुछ देर तक वहां भर्ती थी। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। घर के निकट पहुंचते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन पीएचसी ले जा रहे थे, रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन के कड़े रुख पर नए सिरे से अस्पताल सील हुआ। साथ ही संचालकों पर नया केस दर्ज करा दिया गया। इसी मामले में बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। एक दिन पहले महिला का शव कब्र से निकाला गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed