फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The mastermind of the Bariyavan incident is still at large.

Ambedkar Nagar News: बरियावन कांड का मास्टरमाइंड अब भी फरार

Sun, 27 Sep 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The mastermind of the Bariyavan incident is still at large.
अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर पड़ा मलबा। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर कब्जे के इरादे से 11 मकान-दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जमीन के खरीदारों के भूमिगत होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने नेपाल में ठिकाना बना लिया है। मामले में कुछ सफेदपोश लोगों के नाम भी चर्चा में हैं। पुलिस इनकी भूमिका की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात बरियावन-किछौछा मार्ग पर 50 से अधिक लोगों ने तीन जेसीबी मशीनों से 11 मकान और दुकानों को ढहा दिया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खतौनीधारक इंद्रजीत वर्मा, मुख्य सूत्रधार राहुल चौधरी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद कई प्रमुख आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस की खुफिया टीमों ने शनिवार रात जलालपुर और टांडा क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कुछ आरोपियों के लखनऊ में होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम उनकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। वहीं, मामले में सत्तादल के कुछ नेताओं के नाम चर्चा में आने के बाद पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जमीन का पट्टा देने की गुहार
बरियावन-किछौछा मार्ग पर मकान-दुकान ढहाए जाने से प्रभावित कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार समेत अन्य पीड़ितों ने बताया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हालांकि, अब जिला प्रशासन से जमीन का पट्टा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गाढ़ी कमाई से मकान-दुकान बनवाए थे, जिन्हें दबंगों ने सरकारी जमीन बताते हुए ध्वस्त कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद वे दोबारा निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। मलबा हटाकर उसमें दबा सामान निकालने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जमीन का पट्टा देने और मलबा हटवाकर सामान निकालने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed