फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The married woman was thrown out of the house for not getting a Bullet in dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for not getting a Bullet in dowry
अंबेडकरनगर। हंसवर की महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहना है कि दहेज में बुलेट न मिलने पर जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसवर के बैरमपुर (जैनुद्दीनपुर) निवासी रोशनी नायक ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 21 जनवरी 2024 को संतकबीर नगर जिले के घनघटा के नकही नगुई निवासी अमित कुमार नायक से हुआ था। विवाह के तत्काल बाद ही ससुर अवधेश नायक, सास अनीता, ननद खुशबू व रंजना और देवर अंकित बुलेट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे अपमानित किया गया। स्थिति बिगड़ने पर वह पति के साथ सूरत चली गई, जहां वह लगभग डेढ़ माह तक रही।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 मार्च 2025 को सूरत में ससुरालीजनों ने उसे वहां जाकर मारापीटा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व संबंधित थाने को दी गई। वहां की पुलिस ने सास-ससुर को बुलाकर समझाया। अप्रैल में पीड़िता को ससुर और सास जबरन वापस लाए और 26 अप्रैल की शाम पांच बजे उसे काजीपुर बाजार के समीप छोड़ दिया। इससे पूर्व जेवर, कपड़े और नकद धनराशि छीन ली गई। वह किसी प्रकार पिता के पास पहुंची और हंसवर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed