{"_id":"64286c9e466a4c59af0c5d0b","slug":"the-line-spot-inspector-was-restored-in-two-days-ambedkar-nagar-news-c-13-1-161410-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो दिन में ही बहाल हो गया लाइन हाजिर दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो दिन में ही बहाल हो गया लाइन हाजिर दरोगा
Sat, 01 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री से शिकायत के बाद भेजा गया था पुलिस लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। थानों में चल रही मनमानी की सामने आ रही शिकायतों पर अंकुश लगे भी तो कैसे। दो दिन पहले ही लाइन हाजिर किए गए दरोगा को थाने में तैनाती दे दी गई। सेकेंड इंचार्ज के तौर पर तैनाती देने की कड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
अलग अलग थानों में मनमानी का आरोप लगाते हुए आये दिन पीड़ितों द्वारा कोर्ट का सहारा लेकर केस दर्ज कराया जा रहा है। पिछले कई माह के भीतर कोर्ट के हस्तक्षेप से केस दर्ज होने के मामलों में तेजी से वृद्घि हुई है। पुलिस पर उत्पीड़न, मनमानी व वसूली करने के भी कई आरोप इस बीच प्रकाश में आ चुके हैं। इन सबके बीच अब पुलिस प्रशासन का एक चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है।
राजेसुल्तानपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद सिंह को 29 मार्च की देर शाम एसपी एके सिन्हा ने लाइन हाजिर कर दिया था। उनके खिलाफ व्यापारियों व अन्य लोगों ने जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव से शिकायत की थी। उनके साथ ही अहिरौली में तैनात दरोगा अजय सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। इन सब के बीच महज दो दिन के भीतर ही पुलिस लाइन भेजे गए दरोगा जितेंद्र सिंह को अहिरौली थाने में सेकेंड इंचार्ज बना दिया गया। इसे लेकर लोगों के बीच कड़ी प्रतिक्रिया हुई है।
विज्ञापन
सपा विधायक रामअचल राजभर के प्रतिनिधि बालमुकुंद धुरिया ने कहा कि ऐसे निर्णयों से पुलिस की साख को लेकर गलत संदेश जाता है। बहाल करना ही था तो कुछ दिन रुक जाना था। उधर कोतवाली जलालपुर में तैनात दरोगा वेदप्रकाश यादव को अलीगंज, बसंतलाल सरोज को पुलिस लाइन से महरुआ, जबकि मोहम्मद अनीस को पुलिस लाइन से आलापुर में सेकेंड इंचार्ज बनाया गया है। उधर एएसपी संजय राय ने कहा कि सभी स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया के तहत हुए हैं।