{"_id":"6aad73d4f96c93908d06fb03","slug":"the-last-date-to-apply-for-nmms-has-been-extended-chance-available-until-the-29th-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165121-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एनएमएमएस के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 29 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एनएमएमएस के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 29 तक मौका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के अधिकाधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
एनएमएमएस परीक्षा एक नवंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा और उनकी परीक्षा सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सत्र 2026-27 में कक्षा आठ में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय/परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पं. दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
कक्षा नौ से 12 तक मिलेगी छात्रवृत्ति
भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 15,143 छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित की हैं। मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक नियमों के अनुसार प्रतिमाह एक हजार रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और एआरपी को विद्यार्थियों व अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने और समय से आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी www.entdata.co.in पर उपलब्ध है।