{"_id":"678d30d2364adf990002450d","slug":"the-lakes-appearance-will-change-with-the-state-park-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128150-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राजकीय उद्यान के साथ बदलेगी झील की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राजकीय उद्यान के साथ बदलेगी झील की सूरत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में धूप में बैठे लोग। संवाद
अंबेडकरनगर। नगर के लोगों के मनोरंजन के लिए बने इकलौते पार्क की खराब सेहत अब सुधरने वाली है। यहां आने वाले लोगों को पार्क के साथ झील का भी सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। झील के सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ 86 हजार रुपये एवं पार्क को सजाने-संवारने के लिए आठ करोड़ 98 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की मुहर लगते ही राजकीय उद्यान को पिकनिक स्पॉट के रूप से विकसित किया जाएगा।
राजकीय डॉ. अंबेडकर उद्यान में झील के चारों ओर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। देखरेख के अभाव में यह झील अपना अस्तित्व भी खो रही है। ऐसे में लोगों ने यहां आना भी कम कर दिया है। उधर, पार्क परिसर भी बदहाल है। हर तरफ अव्यवस्थाएं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल हो चुकी झील व पार्क के सुंदरीकरण के लिए उद्यान विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें झील के आसपास लोगों के बैठने का प्रबंध किया जाएगा, सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। झील के किनारे टहलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। हाईमास्ट लाइट व फाउंटेन लाइट रात के नजारे को और आकर्षक बनाएंगी। झील तक इंटरलाकिंग बिछाई जाएगी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगेंगे। डाॅ. आंबेडकर राजकीय उद्यान पार्क के टूटे झूले और बेंच बदली जाएंगी। नए और आधुनिक झूलों के साथ ओपेन जिम बनाया जाएगा।
जल्द शुरू होगा कार्य
पार्क और झील के सुंदरीकरण के लिए लगभग 14 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। नए वित्तीय वर्ष से उम्मीद है कि कार्य शुरू हो जाएगा। सुंदरीकरण के बाद पार्क आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी