फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The key of the bulldozer was with the BSP, turned its face towards Gorakhpur.

बुलडोजर की चाभी बसपा के पास, मुंह गोरखपुर की तरफ मोड़ा

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The key of the bulldozer was with the BSP, turned its face towards Gorakhpur.
अंबेडकरनगर के कटेहरी में जनसभा को संबोधित करते बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा व सपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इन दोनों दलों की सरकारों में ब्राह्मण समाज के लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बुलडोजर की चाभी खो चुकी है, जो बसपा के पास है। बसपा ने बुलडोजर का मुंह गोरखपुर की तरफ मोड़ दिया है। कहा कि सपा सरकार में भी ब्राह्मणों पर अत्याचार चरम पर रहा था। सपा के कुशासन को जनता कभी भूल नही सकती। बसपा महासचिव मंगलवार को कटेहरी के रामदेव जनता इंटर कॉलेज खेल मैदान में बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय व नरियांव में आलापुर बसपा प्रत्याशी केडी गौतम के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार में जहां 500 ब्राह्मणों की हत्याएं हुई वहीं 100 निर्दोष ब्राह्मणों का इनकाउंटर भी किया गया। मुख्यमंत्री खुद हत्या के आरोपियों को बचाने का कार्य महज इस लिए करते हैं कि आरोपी उनकी बिरादरी का होता है। यहां बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाने वाली पीड़िता के शव को उसके परिजनों को न सौंप कर पुलिस प्रशासन की देखरेख में जला दिया जाता है। ब्राह्मणों का सम्मान सबसे ज्यादा बसपा सरकार के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन

बसपा सरकार ने न सिर्फ अपने कार्यकाल में साढ़े 3 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया बल्कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में भी रिकार्ड बनाया। अंबेडकरनगर जिले के निर्माण से लेकर उसके विकास का खाका खींचने का काम बतौर मुख्यमंत्री बहन मायावती ने ही किया है। बसपा का अंबेडकरनगर से हमेशा विशेष लगाव रहा है। भाजपा सरकार में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढा कर हत्या कर दी जाती है, और सरकार ऐसे आरोपी को बचाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के शासनकाल में भी सिर्फ लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं होती थी। जनता अब ऐसे लोगों को कभी सत्ता की चाभी सौंपने वाली नही है। इसी लिए प्रदेश की जनता ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की ठान रखी है। इस लिए जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed