फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The investigation of the FIR registered against the SO and the jail superintendent will be transferred

Ambedkar Nagar News: एसओ व जेल अधीक्षक पर दर्ज प्राथमिकी की विवेचना होगी स्थानांतरित

Fri, 27 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The investigation of the FIR registered against the SO and the jail superintendent will be transferred
अंबेडकरनगर। महरुआ इलाके के अतरौला निवासी अजय कुमार की जेल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की विवेचना दूसरे सर्किल से कराई जाएगी। इसके लिए विवेचना स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसओ महरुआ व गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा तत्कालीन जेल अधीक्षक और विपक्षी अनिल कुमार पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। उधर, घटना को 11 माह बीतने के बाद भी परिजन सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी का पोस्ट वायरल होने के बाद अजय कुमार को पुलिस ने 28 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसडीएम कोर्ट ने अजय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 30 मार्च की रात अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 11 माह पूर्व हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसओ महरुआ, जेल अधीक्षक, तीन पुलिस कर्मियों व विपक्षी अनिल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है, लेकिन अभी न्याय दूर है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब विवेचना दूसरे सर्किल में स्थानांतरित की जा रही है, जहां जांच लंबी चलने के आसार हैं। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि महरुआ थाने की घटना होने के कारण नियमत: दूसरे सर्किल से ही विवेचना कराई जाएगी। विवेचना पूर्ण होने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed