{"_id":"68c1c781cc3ddbaafa0fb256","slug":"the-hostel-is-ready-students-will-get-convenience-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-141756-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्रावास हुआ तैयार, छात्राओं को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्रावास हुआ तैयार, छात्राओं को मिलेगी सहूलियत
Thu, 11 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में छात्राओं के लिए 100 बेड क्षमता वाला छात्रावास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। तकनीकी टीम की ओर से निरीक्षण भी कर लिया गया है। भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, केवल इनवर्टर की व्यवस्था शेष है। आगामी एक सप्ताह के भीतर छात्रावास का लोकार्पण होने की संभावना है।
केजीबीवी की छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलने से यहां की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। छात्रावास निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। उद्देश्य यह था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी न पड़े। बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में विद्यालय की लगभग 30 छात्राओं ने इस बार कक्षा 9 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया है। अब छात्रावास चालू होते ही इन्हें भी रहने की सुविधा मिलने की संभावना है। छात्रावास भवन में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, भोजनालय और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्माण मानकों का पालन करते हुए इसका स्वरूप तैयार किया गया है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इनवर्टर लगते ही छात्रावास संचालन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नया छात्रावास न केवल छात्राओं की रहने की समस्या दूर करेगा बल्कि, विद्यालय में प्रवेश लेने वाली बच्चियों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना है। छात्राओं को अब बेहतर माहौल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।