{"_id":"6771863e08982207e40c30aa","slug":"the-hospital-sealed-in-bahlolpur-was-found-running-again-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-126991-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बहलोलपुर में सील किया अस्पताल फिर से चलता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बहलोलपुर में सील किया अस्पताल फिर से चलता मिला
Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने रविवार को बेवाना थाना क्षेत्र के बहलोलपुर पहुंचकर एक परिसर में छापा मारा। शिकायत थी कि अवैध ढंग से एक अस्पताल का संचालन हो रहा है। मौके पर मिले व्यक्ति को नोटिस देकर 30 दिसंबर को सभी कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ऐसा न होने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से रविवार सुबह शिकायत हुई कि बेवाना के बहलोलपुर गांव में फर्जी ढंग से अस्पताल का संचालन हो रहा है। पूर्व में लापरवाही व गड़बड़ी में संचालक पर केस दर्ज हुआ था। अस्पताल को सील कर दिया गया था। अब फिर से संचालन हो रहा है। इसी शिकायत पर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ को साथ लेकर सीएमओ ने निरीक्षण किया। वहां कोई बोर्ड नहीं मिला। मौके पर दो-तीन मरीज पाए गए।
सीएमओ ने वहां मिले डॉ. रामपाल को नोटिस देते हुए कहा कि 24 घंटे में यदि नियमानुसार कागजात न उपलब्ध कराए गए तो झोलाछाप चिकित्सक की श्रेणी में रखते हुए नजदीकी थाने में केस दर्ज करा दिया जाएगा।