{"_id":"6889193fb929c7046d01ce58","slug":"the-honorarium-of-eight-anganwadi-workers-and-assistants-was-stopped-due-to-negligence-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139471-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का मानदेय रोका
Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पोषण ट्रैकर ऐप पर चेहरा प्रमाणीकरण, होम विजिट, वजन अद्यतन और स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे अहम कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रामनगर विनोद कुमार ने बताया कि संबंधित कर्मियों को पूर्व में कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
इनमें शारदा वर्मा मनवरपुर सिपाह, ज्ञानमती देवी (न्योरी द्वितीय), गीता देवी, सहायिका (आरोपुर), क्षमा पाण्डेय (सुल्तानपुर पहाड़पुर), चंद्रावती देवी (सुतहरपारा), श्यामलता (उमरी भवानीपुर), लालती देवी (आरोपुर), गुड्डी देवी (सनदहा मजगंवा) शामिल हैं।
विज्ञापन
सीडीपीओ ने बताया कि शासन स्तर से प्रतिदिन पोषण ट्रैकर ऐप की समीक्षा की जाती है, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं प्रगति की निगरानी करते हैं। बावजूद इसके, कुछ आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किया जा रहा है, जो शासन की प्राथमिकता योजनाओं की अवहेलना है। इन केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।