फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The heat ruined health, 35 patients admitted to hospital

Ambedkar Nagar News: गर्मी ने बिगाड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती हुए 35 मरीज

Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The heat ruined health, 35 patients admitted to hospital
शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी भर्ती मरीज। संवाद
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों का दबाव बढ़ा है। शनिवार दोपहर मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को स्ट्रेचर पर ही उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 966 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में भी दोपहर दो बजे तक 35 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इनमें 16 लोग बुखार, पेट दर्द और उल्टी दस्त से परेशान थे। हालात ऐसे बन गए कि इमरजेंसी के सभी बेड फुल हो गए, ऐसे में मरीजों का स्ट्रेचर पर ही उपचार शुरू किया गया। हालांकि बाद में लोगों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर लोग धूप, गर्मी और उमस के कारण परेशान रहे। लगातार दो दिनों से मौसम में बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बारिश न होने के कारण लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

मौसम के कारण बढ़ा दबाव
मौसम के कारण मरीजों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में प्रयास रहता है कि पहले मरीज का उपचार शुरू किया जाए, जिससे उसे तकलीफ से आराम मिले। दोपहर में मरीजों की संख्या भी अधिक बढ़ जाती है क्योंकि उस समय ओपीडी बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed