फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The groom is liking white sherwani and the bride is liking bridal lehenga.

Ambedkar Nagar News: दूल्हे को सफेद शेरवानी तो दुल्हन को भा रहे ब्राइडल लहंगे

Thu, 05 Dec 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
The groom is liking white sherwani and the bride is liking bridal lehenga.
अंबेडकरनगर। इस साल की सहालग में होने वाले वैवाहिक आयोजनों पर 15 दिसंबर से विराम लग जाएगा। ऐसे में बचे हुए में दिनों में होने वाली शादियों को लेकर बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार दिख रहे हैं। बाजार में बीते साल के मुकाबले इस बार 10 से 20 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ने के बावजूद सहालग में महंगाई का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा। लोग दिल खोलकर आयोजन में खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में शादियों को लेकर हर कोई उत्साहित है। बराती से लेकर घराती तक दोनों में शादी के खास मौके पर दूल्हा और दुल्हन के कपड़ों को लेकर ज्यादा उत्सुकता है। सजी दुकानों, शोरूम व मॉल में दूल्हे के लिए सफेद शेरवानी तो दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगों की डिमांड इस बार काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

55 सौ से लेकर 20 हजार तक की शेरवानी

नई सड़क पर दुल्हा घर से संचालित शोरूम के संचालक जीशान उल हक ने बताया कि आजकल ज्यादातर दूल्हे डिजाइनर शेरवानी व सूट की मांग करते है। एम्ब्राइडरी, जाल वर्क के साथ सफेद और क्रीम कलर की शेरवानियों की लगातार मांग बढ़ी है। वहीं, शेरवानी के हिसाब से दुपट्टा, टोपी और माला की भी मैचिंग होती है। इस बार बाजार में 55 सौ से लेकर 20 हजार रुपये कीमत तक की शेरवानी बिक रही है। इनमें सात से नौ हजार रुपये कीमत तक की शेरवानी की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्राइडल के साथ कम घेर के लहंगों की मांग

शादी में दुल्हन अपने पसंद का लहंगा खरीदने में दिलचस्पी रखती हैं। शहजादपुर स्थित बंका कलेक्शन के मालिक अमित ने बताया कि इस सीजन में ब्राइडल लहंगों में रेड और महरून कलर के लहंगे खूब बिक रहे है। इसके साथ ही जॉर्जट, सिल्क और शिफॉन की साड़ियां खूब बिक रही हैं। मेंहदी और और हल्दी के लिए पीली व मेंहदी कलर की साड़ियों की भी खूब मांग है। बाजार में इस बार 4 से लेकर 25 हजार रुपये तक के लहंगे बिक रहे है। लहंगों में वर्क, लटकन, कट व कम घेर के लहंगों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
जोधपुरी सूट की भी बढ़ी मांग
जोधपुरी सूट भी इस समय खूब चलन में है। यह सूट दूल्हे के साथ बरातियों को भा रहा है। यह सूट दो तरीके से चलन में है। इसमें शार्ट और लांग दो कैटेगरी है। इसलिए लोग अपने हिसाब से इसको खरीद रहे हैं।


महंगाई बढ़ी, उत्साह नहीं हुआ कम

बाजार में अमूमन पिछले साल की अपेक्षा इस बार दस से 20 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। बढ़ी हुई महंगाई शादियों में कोई असर नही छोड़ पा रही है। कपड़ा दुकानदारों की माने तो पहले की तरह अब सहालग सीमित हो गई है, लेकिन इस बार बिक्री ठीक होने से कारोबार में नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने कपड़ों की खरीदारी में कोई कमी नहीं बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed