फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The goods kept in the sealed hospital were confiscated

Ambedkar Nagar News: सील हुए अस्पताल में रखे सामान को किया जब्त

Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The goods kept in the sealed hospital were confiscated
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज कस्बे में संचालित अस्पताल दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर में 15 मार्च को प्रसूता की मौत के मामले में सील अस्पताल में रखे सामान को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


अस्पताल सील होने के बाद मकान मालिक अंकित मौर्य ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता दिलवाए जाने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार हुबलाल, अधीक्षक डॉ. कमलेश चौधरी व ईओ उमेश पासी टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में शटर में लगाई गई सील तोड़ दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल से संबंधित अधिकांश सामान पहले से ही संचालिका द्वारा हटा लिया गया था। कमरे के अंदर तख्त, चौकी, फ्रिज सहित गृहस्थी के मिले सामान को कहां रखवाया जाए, पहले इस पर प्रशासनिक टीम माथा पच्ची करती रही। इसके बाद में नायब तहसीलदार ने भी अन्य कोई विकल्प न मिलते देख ट्रक पर लादकर नगर पंचायत भेज दिया। शेष सामान को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर उसे शटर के अंदर बंद कर लॉक लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता की मौत के बाद पूर्व आशा कार्यकर्ता व अस्पताल की संचालक प्रियवंदा के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। स्थानीय पुलिस को अभी संचालिका का कोई पता नहीं चल सका है। नायब तहसीलदार हुबलाल ने बताया कि जितना उन्हें निर्देश मिला था, उतनी कार्रवाई की गई। आगे जो भी निर्देश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed