फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girl was deceived and converted to Islam, and then exploited

Ambedkar Nagar News: युवती को झांसा देकर कराया धर्मांतरण, फिर किया शोषण

Mon, 14 Apr 2025 05:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
The girl was deceived and converted to Islam, and then exploited

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को झांसे में लेकर उसका धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद निकाह कर उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता को कई बार पीटा और विरोध करने पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह भाग कर अपने मायके पहुंची। इसके बाद एसपी से गुहार लगाई। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने धर्मांतरण समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



अकबरपुर के एक गांव की युवती को शोएब ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद युवती को शादी झांसा देकर किछौछा में एक धार्मिक स्थल पर नौ जून 2024 को साथ ले जाकर धर्मांतरण करा दिया। निकाह करने के बाद तमसा मार्ग पर एक किराये के मकान में दोनोंं साथ रहने लगे। आरोप है कि निकाह के कुछ समय के बाद से ही शोएब ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर युवक उसको पीटने लगा। पीड़िता और उसके परिवार के लोगों को अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी देने लगा।
विज्ञापन


आठ अप्रैल 2025 को युवती किसी तरह युवक के चंगुल से भाग निकली और अपने मायके जाकर माता-पिता से पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इस बीच आरोपी युवक भी युवती के घर पहुंच गया और उसके घर वालों के सामने ही उसे मारने पीटने लगा। धमकी दी कि यदि दोबारा यहां आई तो जान से मार डालूंगा। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की शिकायत कोतवाली परिसर में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि धर्मांतरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed