फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girl's brother had hatched a conspiracy to murder

युवती के भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश

Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The girl's brother had hatched a conspiracy to murder
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में एक दिन पहले हुई हत्या का बसखारी पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। युवती के भाई अंकित यादव ने प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त संग मिलकर अतुल की हत्या की साजिश रची थी। बसखारी पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल व अन्य सामान बरामद कर लिया। एएसपी संजय कुमार राय ने गुरुवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी अतुल यादव (23) वर्ष पुत्र स्व. विदेशी का शव बुधवार को गांव के बाहर सड़क के किनारे मिला था। शव मिलने की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने गांव निवासी अंकित यादव व दीपक यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि अतुल को यही दोनों घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। अगले दिन गांव के बाहर उसका शव मिला था। बसखारी पुलिस केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई। एएसपी व सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर बसखारी पुलिस को दिशा-निर्देश दिया था। इस बीच बसखारी पुलिस ने छापा मारकर हत्या आरोपी अंकित व दीपक को इमादपुर गांव के बाहर स्थित ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए हत्याभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि अतुल का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लड़की के भाई अंकित यादव ने उसे आगाह किया था। वह नहीं मान रहा था। इसके चलते ही अंकित ने दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाइक व मोबाइल आदि बरामद किया है। -संजय कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed