{"_id":"60ba68748ebc3eb4e82f78e5","slug":"the-girl-attempted-self-immolation-in-the-police-station-ambedkar-nagar-news-lko5809942110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में केस न दर्ज करने से नाराज युवती ने शुक्रवार को बेवाना थाने में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगाने से पहले ही उसे रोक लिया गया। जिसके बाद आनन फानन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती ने बताया कि एक युवक ने दो वर्ष पहले शादी का झांसा देकर एक युवक ने उससे शारीरिक संबंध बना लिया। लगातार शोषण करता रहा। अब शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने बताया कि न्याय के लिए उसने एक माह पूर्व थाने में लिखित शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती ने बताया कि वह गुरुवार को भी बेवाना थाने केस दर्ज कराने आई थी। यह भी कहा था कि केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह शुक्रवार को थाने आकर आत्मदाह कर लेगी, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज नहीं किया।
शुक्रवार अपराह्न थाने पहुंचने पर उसे इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद युवती ने अपने साथ केरोसिन ऑयल भर कर लाई शीशी निकाली और अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। वह आग लगा पाती इससे पहले ही महिला सिपाहियों ने उसे बचा लिया। इसके फौरन बाद आरोपी अरमान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। युवती का आरोप है कि बीते दिनों केस दर्ज करने की बजाय थाना प्रभारी ने उल्टे उसे ही डांटा था। एएसपी संजय राय ने बताया कि आत्मदाह के किसी प्रयास की जानकारी नहीं है। एसओ से पूछा गया था तो बताया कि आत्मदाह जैसा कोई प्रयास नहीं हुआ। युवती आई थी। केस दर्ज कर लिया गया है।