{"_id":"67b623cba5d1f1d68a09e4ae","slug":"the-future-of-17-candidates-is-locked-in-the-ballot-box-5038-percent-voting-took-place-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129819-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 17 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटी में कैद, 50.38 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 17 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटी में कैद, 50.38 प्रतिशत हुआ मतदान
Thu, 20 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड जलालपुर के पेठिया में बूथ पर मौजूद महिला मतदाता।
अंबेडकरनगर। चार ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान के चार पद के लिए उपचुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 50 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम को मतपेटियों को सील कर ब्लॉक पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया गया। अब शुक्रवार को मतगणना के साथ 17 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा।
विकासखंड कटेहरी के पीठापुर सरैंया, जलालपुर के पेठिया, अकबरपुर के हसनपुर जलालपुर व रामनगर के चहोड़ा शाहपुर में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। चारों ग्राम पंचायतों में बनाए गए 15 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पहले चार घंटे में मतदाताओं का उत्साह खासा चरम पर रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं व बुजुर्गों ने बूथ पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद दोपहर के समय बूथों पर सन्नाटा पसरने लगा। शाम तीन से पांच बजे तक एक बार फिर मतदाता बूथों पर पहुंचे। शाम पांच बजे तक 9923 मतदाताओं की जगह सिर्फ 4,969 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। एएसपी विशाल पांडेय ने सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की। मतदान संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एजेंट की मौजूदगी में मतपेटी को सील कराकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया।
प्रत्याशी ने लगाए आरोप
जलालपुर। विकासखंड जलालपुर के पेठिया में उपचुनाव के दौरान बूथ संख्या सात पर प्रत्याशी कप्तान ने मतदान कार्मिकों पर आरोप लगाया कि मतदाताओं को दूसरे प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से शिकायत की। मामले की जानकारी पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। हालांकि बाद प्रत्याशी को समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
कुल मतदाता, पड़े मत व प्रतिशत
पीठापुर सरैंया- 1513 - 919- 60.74 प्रतिशत
पेठिया- 4368- 2195- 50.25 प्रतिशत
हसनपुर जलालपुर- 1307- 530- 58 प्रतिशत
चहोड़ा शाहपुर- 2675- 1325- 53.91 प्रतिशत
कल होगी मतगणना
सभी बूथों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। सभी मतपेटियां ब्लॉकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई हैं। शुक्रवार को ब्लॉकों पर ही मतगणना होगी। -महेश द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी