फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The follower was taken hostage and looted three and a half lakh rupees

फालोअर को बंधक बना सवा तीन लाख रुपये लूटे

Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The follower was taken hostage and looted three and a half lakh rupees
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक शराब ऑफिस के फालोअर को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने बीती रात सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। बताया जाता है कि फालोअर को फोन कर एसटीएफ पुलिसकर्मी होने की बात कहकर बदमाशों ने गेट खुलवाया था।
विज्ञापन

फालोअर जैसे ही गेट खोलकर बाहर आया तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गमछे से हाथ व पैर बांध कर किचन में बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी में रखे 3 लाख 27 हजार 100 रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात एएसपी संजय कुमार राय भी जलालपुर पहुंचे और और जांच पड़ताल की। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में कोतवाली के निकट बसपा कार्यालय के पीछे एक व्यवसायी का शराब ऑफिस है। वहां पर मैनेजर देवांश तिवारी के अलावा फालोअर भगवानदास दुबे रहते हैं। प्रतिदिन विभिन्न शराब ठेकों के कलेक्शन का पैसा इसी ऑफिस में रखा जाता है। प्रतिदिन की तरह गुुरुवार को मैनेजर देवंाश तिवारी अलग-अलग ठेकों से पैसों को लेकर ऑफिस पहुंचे और रुपये आलमारी में रखकर अन्य ठेकों के पैसा कलेक्शन के लिए निकल गए। इस बीच रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक सवार तीन बदमाश उनके ऑफिस पर पहुंचे। ऑफिस का गेट बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक बदमाश ने फालोअर के मोबाइल नंबर पर फोन किया और बोला कि मैं एसटीएफ से बोल रहा हूं, जल्द गेट खोलो। उसने इस पर गेट खोल दिया। बताया जाता है कि फालोअर ने जैसे ही गेट खोला, तभी बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे कार्यालय के अंदर ले गए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गमछे से हाथ व पैर बांधकर किचन में ले जाकर बंधक बना दिया। फालोअर से पैसा रखे जाने की जगह पूछ। इसके बाद आलमारी में कलेक्शन कर लाए गए 3 लाख 27 हजार 100 रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय उसके पास मौजूद मोबाइल भी उठा ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह फालोअर बाहर निकला और लूट होने की बात कहकर शोर मचाने लगा। वारदात की सूचना मिलते ही शराब ऑफिस व ठेके से जुड़े कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मैनेजर देवांश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ केके शुक्ल, कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को सुबह कर्मचारी वीरेंद्र शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध असलहे के बल पर फालोअर को बंधक बनाकर 3 लाख 27 हजार 100 रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि जलालपुर कोतवाली पुलिस फालोअर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रात में ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
शराब व्यवसायी के ऑफिस से कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट होने की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए। एएसपी संजय कुमार राय रात में ही जलालपुर पहुंच गए और वहां काफी देर तक उन्होंने घटनास्थल की छानबीन करने के साथ ही सीओ जलालपुर व कोतवाल के साथ बैठक कर जानकारी हासिल की। निर्देशित किया कि मामले में तत्परतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

की जा रही मामले की जांच
मामले में कर्मचारी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम पूरी सक्रियता से छानबीन कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करते हुए इसे अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed