फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The fire engine collided with a car parked on the road, could not fill water

Ambedkar Nagar News: सड़क पर खड़ी कार में टकराई दमकल, नहीं भर सका पानी

Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The fire engine collided with a car parked on the road, could not fill water
तहसील तिराहे के पास कार से टकराई दमकल गाड़ी।
अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में तहसील तिराहे के पास सड़क पर कार और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। यहां देर शाम अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई हंगामा या हादसा होता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार दोपहर को हुआ जब नगर पालिका के ट्यूबवेल से पानी भरने जा रही दमकल (मोटर फायर इंजन) बीच रास्ते में खड़ी कार से जा टकराई। ऐसे में दमकल को बिना पानी भरे ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


फायर स्टेशन अकबरपुर से बेवाना की ओर आग बुझाने के लिए जाने वाले दमकल वाहनों में पानी गायत्री मंदिर जाने वाले मार्ग पर बने नगर पालिका के ट्यूबवेल से भरा जाता है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दमकल विभाग के कर्मचारी पांच हजार लीटर क्षमता की मोटर फायर इंजन में पानी भरने के लिए जा रहे थे। तहसील तिराहे से गायत्री मंदिर पर जाने वाले मार्ग पर दिन हो या रात हर समय गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

यहां पर एक कार डिवाइडर के छोर पर ही सड़क के बीचों-बीच पार्क कर दी गई थी। ऐसे में मोटर फायर इंजन को रुकना पड़ा। काफी देर तक सायरन देने व आसपास पूछताछ के बाद भी कोई मौके पर गाड़ी नहीं हटाने आया। इस पर दमकल कर्मी वापस वाहन में चढ़े और गाड़ी बैक करने के लिए हैंडब्रेक छोड़ा। भार अधिक होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सामने खड़ी कार में जा टकराया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार दमकल कर्मियों को बिना पानी भरे ही फायर स्टेशन की ओर जाना पड़ा। इस मार्ग से नगर पालिका के टैंकर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का भी पूरा दिन आवागमन होता है। मौके पर यातायात पुलिस के कर्मचारी भी जाते हैं, लेकिन सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करते। सूत्रों की माने तो इसी मार्ग पर शाम को अनाधिकृत रूप से शराबियों की महफिल भी सजती है। पुलिस महकमे के अफसर जानकर भी अनजान बने हुए हैं।

होगी कार्रवाई
बताया कि अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर वाहनों की पार्किंग कतई नहीं होने दी जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और पिलाने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।
देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed