Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The festive season saw the market illuminated by the brilliance of utensils

Ambedkar Nagar News: त्योहार के मौसम में बर्तनों की चमक से जगमगाया बाजार

Wed, 01 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The festive season saw the market illuminated by the brilliance of utensils
अकबरपुर के शहजादपुर बाजार में बर्तन की खरीदारी करते ग्राहक।
अंबेडकरनगर। नवरात्र के साथ करवा चौथ और दिवाली के त्योहार ने जिले के बर्तन कारोबार में नई जान फूंक दी है। खासकर जीएसटी की दरों में हालिया कटौती ने बाजार की रफ्तार को और तेज कर दिया है। वहीं, अगले माह शुरू हो रही सहालग की वजह से ग्राहक बर्तन की दुकानों का रुख करने लगे हैं, जिससे बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पहले जहां बर्तनों पर 12 प्रतिशत तक जीएसटी देना पड़ता था, अब यह घटकर सिर्फ पांच प्रतिशत रह गया है। यह परिवर्तन न सिर्फ व्यापारियों के लिए राहत भरा है, बल्कि आम ग्राहकों के लिए भी खरीदारी को किफायती बना रहा है। इससे हर ग्राहक को औसतन सात प्रतिशत तक की बचत हो रही है, जो छोटी-छोटी खरीद से लेकर थोक खरीद तक में असर दिखा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या रोड, नाका चुंगी के प्रमुख बर्तन विक्रेता रोशनलाल सोनी के अनुसार, इस समय स्टील के बर्तन 180 से 200 रुपये प्रति किलो, पीतल के बर्तन 650 से 700 रुपये प्रति किलो, और फूल (कांसे) के बर्तन 600 से 650 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग न केवल बर्तन खरीद रहे हैं, बल्कि इस बार गुणवत्ता और डिजाइन पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादपुर चौक बाजार के दुकानदार संजय कुमार बताते हैं कि इस बार ग्राहक पहले की तुलना में अधिक संख्या में आ रहे हैं। टैक्स घटने से उनकी जेब पर बोझ कम हुआ है और यही वजह है कि मांग में उछाल आया है। बर्तन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ ने व्यापारियों को उम्मीद से भर दिया है।

----------
छोटे व्यापारियों की चिंता भी वाजिब
त्योहारों में अच्छे कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। इसका रुझान भी उन्हें अभी से दिखने लगा है। हालांकि छोटे व्यापारियों के सामने एक नई चुनौती भी खड़ी हो गई है। जिन्होंने पुराने टैक्स दर पर माल खरीद रखा है, उन्हें अब घाटे की आशंका सता रही है। वे अब सोच-समझकर स्टॉक क्लियर करने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed