फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The father of the candidate injured in the deadly attack will complain to the SP

Ambedkar Nagar News: जानलेवा हमले में घायल अभ्यर्थी के पिता एसपी से करेंगे शिकायत

Tue, 21 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The father of the candidate injured in the deadly attack will complain to the SP
अंबेडकरनगर। यूपीएससी की तैयारी कर रहे आदित्य सिंह पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस पांच दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिवारीजन ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। आदित्य के पिता कृपा शंकर सिंह मंगलवार को एसपी केशव कुमार से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों संग धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के के मोमिनपुर गांव निवासी आदित्य सिंह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 15 जनवरी को वह अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गए थे। रात 9:10 बजे आदित्य बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सिवरानाली के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया था। गोली उनकी जांघ में लगी थी।
विज्ञापन

आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला का केस दर्ज किया था। परिवारीजन का कहना है कि कोचिंग से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक 50 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश कैद हुए हैं। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि सीडीआर, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed