{"_id":"60ce2ec48ebc3e2b8a21e357","slug":"the-famous-darwan-and-bhadauna-lake-will-soon-have-many-days-ambedkar-nagar-news-lko583237831","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध दरवन व भदौना झील के जल्द बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध दरवन व भदौना झील के जल्द बहुरेंगे दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध दरवन व भदौना झील के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। शनिवार को डीएम सैमुअल पॉल एन अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित इन दोनों झीलों के निरीक्षण पर पहुंचे। डीएम ने अधिकारियों से आवश्यक पूछताछ की और दोनों झीलों के पुनरुद्घार के लिए निर्देशित किया। कहा कि झील में पानी के आवागमन को बेहतर बनाया जाए। साथ ही यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों का विशेष ख्याल रखा जाए। डीएम ने ग्रामीणों से भी प्रवासी पक्षियों के बारे में वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम में झील में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में दरवन व भदौना दो प्रसिद्ध झील हैं। इस झील में न सिर्फ विभिन्न क्षेत्रों का पानी एकत्रित होता है, बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए सिंचाई का प्रमुख श्रोत भी है। इसके अलावा सबसे अहम यह कि इन झीलों में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी भी आते हैं। ऐसे में पशु पक्षियों के संरक्षण के लिहाज से भी दोनों झीलें काफी महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से शनिवार को खराब मौसम के बीच डीएम सैमुअल पॉल एन दरवन व भदौना झील के निरीक्षण पर पहुंचे। उनके साथ अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा तथा सहायक अभियंता सिंचाई खंड अयोध्या भी मौजूद थे।
डीएम ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों झीलों के क्षेत्रफल का सीमांकन कराया जाए। यदि कहीं किसी प्रकार का अवैध कब्जा हो तो उसे राजस्व टीम की मदद से हटवाया जाए। साथ ही झील तक पहुंच मार्ग को बेहतर करने का निर्देश दिया, जिससे यहां आने वाले नागरिकों को आवागमन में दिक्कत न हो। झील में पानी का आवागमन बनाए रखने के श्रोतों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
डीएम ने झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में ग्रामीणों से भी वार्ता की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में कई तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं। समूची झील में प्रवासी पक्षियों का कलरव गूंजता है और प्रवासी पक्षी काफी दुर्लभ प्रजाति के होते हैं, जो देखने में भी काफी आकर्षक होते हैं। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि झील हम सब के लिए अमूल्य धरोहर है। इसके सौंदर्यीकरण कार्य में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा बीसी लाल, सहायक अभियंता सिंचाई खंड अयोध्या डीके मिश्र आदि मौजूद रहे।