फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The family bowed down to the love of brother-in-law and sister-in-law, agreed for their marriage

Ambedkar Nagar News: जीजा-साली के प्रेम के आगे झुके परिजन, शादी के लिए हुए रजामंद

Mon, 21 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The family bowed down to the love of brother-in-law and sister-in-law, agreed for their marriage
अंबेडकरनगर। जलालपुर के एक गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 24 वर्षीय साली से प्रेम विवाह की इच्छा जताई। पहले तो परिजनों ने विरोध किया लेकिन जब उसकी पत्नी ने ही इस रिश्ते के लिए हामी भर दी तो सबको मानना पड़ा। जीजा चार बच्चों का पिता भी है। इनमें सबसे छोटा बच्चा अभी केवल एक साल का है।
विज्ञापन

मूलरूप से आजमगढ़ जिले के निवासी युवक की शादी करीब डेढ़ दशक पूर्व अंबेडकरनगर निवासी युवती की बहन से हुई थी। समय के साथ उसके संबंध अपनी साली से भी गहरे होते गए, जो अब प्रेम संबंधों में बदल गए। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब युवती के परिजनों ने पुलिस आईजीआरएस पर शिकायत कर दी। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां पूछताछ और काउंसलिंग के दौरान युवती ने स्पष्ट किया कि वह अपने जीजा से ही विवाह करना चाहती है और उसके साथ ही रहेगी। आश्चर्यजनक रूप से उसकी बहन ने भी इस संबंध में विरोध नहीं जताया, बल्कि मौन समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुरू में परिजन इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में युवती के भाई ने थाने में ही एक लिखित समझौते के जरिए बहन को जीजा के साथ भेजने की सहमति दे दी।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई थी। युवती बालिग है और अपने निर्णय पर अडिग थी। उसके भाई ने लिखित रूप में सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed