फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The engineers on dharna

इंजीनियरों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2016 11:04 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 01 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। चेयरमैन इंजीनियर आरएस यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ग्रेड पे 4800 किए जाने की मांग को बुलंद किया गया। कहा कि जब तक सरकार उनकी इस मांगों नहीं मानती है तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


चेयरमैन इंजीनियर आरएस यादव ने डिप्लोमा इंजीनियरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि संगठन लम्बे समय से इंजीनियरों के हितों की आवाज उठा रहा है, लेकिन इसके बावजूद   उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में अब इंजीनियरों को एकजुट होकर अपने हितों की आवाज बुलंद करनी होगी।  कहा कि 2 मार्च को हड़ताल के माध्यम से भी विरोध किया जाएगा। प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

 
अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर संतोष कुमार गुप्त व संचालन इंजीनियर सचिव हरिकृष्ण ने किया। इस मौके पर इंजीनियर आरके सिंह, इन्द्रजीत, जितेन्द्र कुमार, अमितेश, रामबाबू, अमित गुप्त, राजबहादुर यादव, जितेन्द्र, श्रवण कुमार, ध्रुवचन्द्र, बृजमोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed