फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dream of living in a concrete house will come true for 526 beneficiaries

Ambedkar Nagar News: 526 पात्रोंं का साकार होगा पक्के घर में रहने का सपना

Wed, 11 Sep 2024 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The dream of living in a concrete house will come true for 526 beneficiaries
अंबेडकरनगर। पक्के आवास में रहने का सपना देखने वाले जिले के 526 पात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की दर से कुल दो करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये की राशि पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से न सिर्फ पात्रों के खाते में राशि भेजेंगे बल्कि किसी एक पात्र से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन हो रहा है। इसके लिए पात्र के खाते में एक लाख 20 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार तो दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार व 10 हजार रुपये की तीसरी किस्त खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के 526 पात्रों को लाभ मिलने जा रहा है। परियोजना निदेशक कार्यालय के अनुसार 15 सितंबर को झारखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक से खाते में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की दर से दो करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये की राशि जिले के पात्रों भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को सभी ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा। इस दौरान मौके पर ही कुछ पात्रों को डेमो चेक भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ही पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed