फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The doctor looted by thief

तमंचा सटाकर डॉक्टर को लूटा

Tue, 22 Sep 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 22 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर एक पशु चिकित्सक को लूट लिया। बदमाशों ने डॉक्टर से छह हजार नकदी और बाइक छीन ली। इसके बाद असलहा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। थाना अंतर्गत पीपरपुर बड़ागांव निवासी सुरेंद्र पुत्र हरिप्रसाद की थाना क्षेत्र के गोलपुर बाजार में क्लीनिक है।

विज्ञापन


सुरेंद्र पेशे से पशु चिकित्सक हैं। प्रतिदिन की तरह सोमवार देर शाम सुरेंद्र बाइक से घर जा रहे थे। जब वे कंथीपुर व अशरफपुर गांव के बीच पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और कुछ दूर आगे जाकर रोक लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि सुरेंद्र कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया, जबकि दूसरे ने उनकी बाइक की चाभी निकाल ली। उनकी बाइक लेने बाद बदमाशों ने उनकी जेब से छह हजार रुपये नगद व मोबाइल छीन लिया। बदमाश पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ एनके पांडेय ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed