{"_id":"69bae4ec1b9c7bb0940c3d16","slug":"the-devi-temple-is-all-set-and-bells-will-ring-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-152591-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: देवी मंदिर सजकर तैयार, आज से गूंजेंगे घंटे-घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: देवी मंदिर सजकर तैयार, आज से गूंजेंगे घंटे-घड़ियाल
Wed, 18 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो रहा है। मां दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व को लेकर पूरे जनपद में उत्साह चरम पर है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति और उल्लास की छटा बिखरी हुई है। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
नवरात्र को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जलालपुर के शीतला माता मठिया मंदिर, राजेसुल्तानपुर के भुजहिया माता मंदिर, शहर के गायत्री मंदिर, नगर पालिका के निकट दुर्गा मंदिर और टांडा मार्ग स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी लाइटिंग, फूल-मालाओं और आकर्षक शृंगार किया जाएगा।
सुबह से ही कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजन-अर्चना का क्रम शुरू होगा। सुबह 6:40 बजे के बाद पूरे दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। विशेष शुभ समय प्रातः 6:50 से 7:30 बजे तक और 10:35 से 11:35 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 11:35 से 12:15 बजे तक अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
दोपहर 12:20 से 1:15 बजे तक भी पूजा के लिए उत्तम समय रहेगा। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे। नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन ने मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रमुख स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पूजन सामग्री की बढ़ी मांग
नवरात्र के चलते बाजारों में खरीदारी का खासा उत्साह है। अकबरपुर के टांडा मार्ग से लेकर शहजादपुर बाजार तक माता रानी की मूर्तियां, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, फल-फूल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। जलालपुर, टांडा, रामनगर, बसखारी, भीटी व अन्य बाजारों में भी लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।