फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The deteriorating health of the women's hospital is increasing the pain of the patients

Ambedkar Nagar News: महिला अस्पताल की बिगड़ी सेहत मरीजों का बढ़ा रही दर्द

Thu, 10 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The deteriorating health of the women's hospital is increasing the pain of the patients
जलालपुर के महिला अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोगों की सेहत को बेहतर करने का जिम्मा उठाने वाले अस्पताल की ही हालत इस समय खराब है। नगर में महिलाओं को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए महिला अस्पताल की स्थापना हुई थी लेकिन आज यह अस्पताल खुद बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

यहां पर आने वाले मरीजों को बैठने तक के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। अस्पताल के पीछे के हिस्से में चारों ओर गंदगी का अंबार है। जिससे वहां से निकलने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

बीते दिनों राज्यमंत्री सोहनलाल माली ने अस्पताल का निरीक्षण कर गंदगी को साफ करने का आदेश नगर पालिका को दिया था उसके बावजूद आज तक गंदगी नहीं हटाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर जहां स्वास्थ्य महकमा लोगों को साफ-सफाई की नसीहत देता है वहीं उसके ही आंगन में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने के बाद मरीज को काफी समस्या होती है।

वहीं, परिसर में बाहर से गाड़ियां पार्किंग की जाती हैं जिससे मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता है। महिला अस्पताल में सर्जन ना होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed