{"_id":"59134d174f1c1b115785234d","slug":"the-death-of-a-young-man-crushed-by-speeding-truck-uncle-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, चाचा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 10 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत ठिकरा पकड़ी भोजपुर गांव निवासी मुकेश (25) पुत्र रामकेवल अपने 16 वर्षीय भतीजे अखिलेश को लेकर बुधवार सुबह बाइक से इसी थाना अंतर्गत आसोपुर गांव जा रहा था। बताया जाता है कि चिंतौरा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए मुकेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ हैै। बताया जाता है कि मुकेश ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी अंकित (19) पुत्र पंकज मंगलवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत बसहिया गांव निवासी सत्येंद्र (23) पुत्र रामकरन मंगलवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर निवासी राजेंद्र (58) पुत्र कल्लू पांडेय मंगलवार देर शाम बाइक से अंबेडकरनगर के बेवाना में आयोजित वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए आते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।