{"_id":"616340a78ebc3e625110539f","slug":"the-death-of-a-middle-aged-woman-due-to-snakebite-uproar-in-the-family-ambedkar-nagar-news-lko5995349149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से अधेड़ व महिला की हुई मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से अधेड़ व महिला की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में पांच व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ व एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी रघुनाथ (35) रविवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सिकरोहर खड़वा गांव निवासी ज्योति (25) रविवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी थाना अंतर्गत रासलपारा निवासी अंजनी देवी (65) रविवार सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत चिऊंटीपारा निवासी जियाराम (60) रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी पियूष (15) शनिवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।