फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The crowd of candidates thronged buses and trains

Ambedkar Nagar News: बसों और ट्रेनों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Wed, 10 Jun 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The crowd of candidates thronged buses and trains
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने उतरने के लिए अभ्य​र्थियों की भीड़।-संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन अभ्यर्थियों की भीड़ रही। विभिन्न जिलों से युवा परीक्षा देने पहुंचे, ऐसे में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर भीड़ उमड़ी। सीट हासिल करने के लिए बसों में युद्ध जैसे हालात रहे जबकि कई मार्गाें पर बसों की कमी से अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह से लेकर रात तक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लखनऊ इंटरसिटी हो या फरक्का, कोलकाता व वाराणसी एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनों में अभ्यर्थी भूसे की तरह भरे नजर आए। सबसे अधिक परेशानी महिला अभ्यर्थियों को हुई। भीड़ के कारण उन्हें ट्रेनों में चढ़ने तक के लिए संघर्ष करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों को भीड़ की वजह से ट्रेन छोड़नी भी पड़ी। ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ रही और कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

बस स्टेशन के हालात भी कुछ अलग नहीं रहे। कई बसों में सीटों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच होड़ मच गई। विशेष रूप से आजमगढ़ जाने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अभ्यर्थी जब रोडवेज की हेल्प डेस्क पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बसें आ रही हैं। इसके बावजूद बसों के इंतजार में काफी संख्या में अभ्यर्थी खड़े दिखाई दिए। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज विभाग ने बस्ती के लिए अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए। परीक्षा के कारण जिले में आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में कम जबकि दूसरी पाली में ज्यादा भीड़ हुई। करीब 16 बसों से अभ्यर्थियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed