फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The court's decision saved the career of 64 youth

Ambedkar Nagar News: कोर्ट के फैसले ने बचाया 64 युवाओं का कॅरिअर

Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
The court's decision saved the career of 64 youth
परीक्षा से ठीक पहले कोर्ट ने दी राहत
विज्ञापन

डोएन होम्योपैथी इंस्टीट्यूट से जुडा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने होम्योपैथी डिप्लोमा कोर्स से जुड़े 64 युवाओं का चार वर्ष कॅरिअर चौपट होने से बचा लिया। हाईकोर्ट से एकल पीठ से निराशा मिलने के बाद अवकाश में बैठी डबल बेंच से मिली राहत पर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से लेकर प्रबंधन तक उत्साह का माहौल है। अभी सभी छात्र-छात्राएं यूपी होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड की रोक के बाद भी 27 अगस्त से शुरू हो रही परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
मामला अकबरपुर नगर के डोएन इंस्टीट्यूट होम्योपैथी फार्मेसी संस्थान से जुड़ा है। इस संस्थान को वर्ष 2020 में होम्योपैथी बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की मान्यता प्रदान की थी। प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी के अनुसार उसी दौरान कोरोना संक्रमण शुरू होने पर लाॅकडाउन हो गया। बोर्ड का पोर्टल भी नहीं खुला, जिसकी वजह से मान्यता शुल्क समय से जमा नहीं हो सका। इसे बाद में जमा किए जाने के साथ ही विधिवत पढ़ाई आदि शुरू की गई। अब चार वर्ष बाद जब दो वर्षीय कोर्स के प्रथम वर्ष की परीक्षा 27 अगस्त से शुरू होने का समय नजदीक आ गया तो पांच दिन पहले बोर्ड की तरफ से मौखिक तौर पर बताया गया कि यहां पंजीकृत 64 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रबंधक अभिनव ने लखनऊ हाईकोर्ट की एकल पीठ में विशेष सुनवाई के तहत रिट फाइल की। कोर्ट के इस फैसले से यहां छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र सुधांशु पांडेय, राजेंद्र प्रसाद व छात्रा पूर्णिमा मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने उन लोगों का भविष्य बर्बाद होने से बचा लिया है। प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि यह न्याय की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed