फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The couple died due to electrocution

करंट लगने से दंपती की मौत

Sat, 30 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The couple died due to electrocution
मालीपुर। थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव में शनिवार को खेत की सिंचाई करने गए दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। हुआ यह कि मोटर पंप से खेत की सिंचाई कर रहा किसान तार कटा होने की वजह से करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी की भी पति के साथ जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। नायब तहसीलदार जलालपुर ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और जरूरी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव निवासी रामकृपाल वर्मा (58) पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर के पास अपने निजी विद्युत चालित नलकूप से गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। साथ में उनकी पत्नी मनभावती (55) भी गई थी। सिंचाई के लिए ले जाए गए विद्युत तार के कटा होने के चलते उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी रामकृपाल को नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सिंचाई के दौरान थोड़ी ही देर बाद वे करंट की चपेट में आ गए। साथ मौजूद उनकी पत्नी मनभावती कुछ समझ नहीं पायी। वह उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। इससे वह भी करंट की चपेट मेें आ गई। दोनों की चीख पुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह लाठी-डंडे के सहारे विद्युत तार को अलग किया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा, उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव ने राजस्व निरीक्षक दीपनारायण शुक्ल, लेखपाल अजय कुमार यादव आदि के साथ गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जाता है कि रामकृपाल के बड़े पुत्र की एक वर्ष पूर्व दुर्घटना के चलते मौत हो चुकी है। वर्तमान में उनके दो पुत्र सौरभ व सोनू हैं। दो बड़ी बेटियोें का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed