फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The condition of 35 roads will be removed by Rs 4 crore

Ambedkar Nagar News: चार करोड़ से दूर होंगी 35 सड़कों की बदहाली

Tue, 16 Jan 2024 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The condition of 35 roads will be removed by Rs 4 crore
अंबेडकरनगर । लंबे समय से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त जिले की 35 सड़कों पर जल्द ही लोगों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिलेगी। सामान्य अनुरक्षण मद से संबंधित सड़कों की मरम्मत होगी। चार करोड़ की लागत से होने वाले काम के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रदेश की जिन पांच हजार 35 सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण को शासन ने मंजूरी प्रदान की है उसमें जिले की भी 35 सड़कें शामिल हैं। बीते दिनों ही योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने लगभग 55 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने 35 प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार चार करोड़ चार लाख रुपये की लागत से संबंधित सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों की होगी मरम्मत
रामपुर गिरंट चौराहा से बथुआ चंदौखा संपर्क मार्ग, दोस्तपुर मार्ग से गौहन्ना संपर्क मार्ग, लुंबनी दुद्धी मार्ग से घुरहूपुर संपर्क मार्ग, आशापुर मोरई संपर्क मार्ग, रसूलपुर बाकरगंज से बेलउवा बरियार संपर्क मार्ग, मंगुराडिला मार्ग से माउख संपर्क मार्ग, कोड़रा खास संपर्क मार्ग, सिझौली संपर्क मार्ग, डिहवा दौलतपुर संपर्क मार्ग, बहोरिकपुर पांडेय का पूरा संपर्क मार्ग, शिवतारा संपर्क मार्ग, मटही खास संपर्क मार्ग, जोलहापुर हरिजन बस्ती संपर्क, मथुरा रसूलपुर संपर्क मार्ग, माधवपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, कटका गोविंदसाहब संपर्क मार्ग, गोविंदपुर तिवारी का पूरा संपर्क मार्ग, भिटौरा उत्तर संपर्क मार्ग, रामगढ़ मार्ग से वल्लीपुर संपर्क मार्ग, मंसूरगंज से रामबाग संपर्क मार्ग समेत कुल 35 प्रमुख सड़कों की मरम्मत होगी।


जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
सामान्य अनुरक्षण मद के तहत 35 सड़कों की मरम्मत होनी है। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed