फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The city government handled the work in six bodies

Ambedkar Nagar News: छह निकायों में शहर की सरकार ने संभाला कामकाज

Fri, 26 May 2023 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The city government handled the work in six bodies
अंबेडकरनगर। जिले के छह निकायों में शहर की सरकार ने शुक्रवार से विधिवत कामकाज संभाल लिया। तीन नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को अलग-अलग समारोह में एसडीएम ने शपथ दिलाई। 104 सभासदों ने भी शपथ ली। 18 सभासद अब शनिवार 27 मई को शपथ लेेंगे। इससे पहले बारिश ने कई स्थानों पर शपथ ग्रहण की तैयारियों पर पानी फेर दिया फिर भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। अध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि नगर में सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं को मुकम्मल किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार चंद्रप्रकाश वर्मा ने शपथ ली। पहितीपुर रोड स्थित मयूर रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने अध्यक्ष सहित सभी 25 सभासदों को शपथ दिलाई। बाद में राष्ट्रगान के साथ ही भारत माता के जयकारे भी समर्थकों ने लगाए। इस मौके पर सीओ सुरेश मिश्र, अधिशासी अधिकारी बीना सिंह, कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय, अरविंद मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने पहली बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। एसडीएम हरिशंकर लाल ने अध्यक्ष के अलावा 14 सभासदों को शपथ दिलाई। खुर्शीद जहां के पति अबुल बशर अंसारी दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व विधायक राकेश पांडेय के अलावा पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, सपा नेता अनीसुर्रहमान, श्यामसुंदर वर्मा, गौरीशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबाना नाज सहित सभी 25 सभासदों को एसडीएम दयाशंकर पाठक ने शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा रहे। मंच पर भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप गुप्त, नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पुत्र व दोनों पुत्रियों के अलावा मदरसा मंजरे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद, ब्लॉक प्रमुख टांडा सुरजीत वर्मा, सपा नेता महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सीओ संजयनाथ तिवारी व अधिशासी अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहांगीरगंज में नगर पंचायत में प्रथम अध्यक्ष के तौर पर सुनीता गौतम को एसडीएम सौरभ शुक्ल ने दिलाई। इसके बाद सभी 17 सभासदों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी, सीओ रामबहादुर सिंह, एसओ विजय प्रताप तिवारी, सुनील मौर्य व बसपा नेता केडी गौतम मौजूद रहीं। सपा व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम से दूरी बनाए दिखे।

राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में विनोद प्रजापति ने शुक्रवार को प्रथम अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। एसडीएम बाबूराम ने अध्यक्ष सहित सभी 15 सभासदों को शपथ दिलाई। विनोद के शपथ ग्रहण में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर ईओ लक्ष्मी चौरसिया, अखिलेश शर्मा, सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम, सुरेंद्र वर्मा, सुनीता सोनकर व अच्छेलाल आदि मौजूद रहे। इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद आठ सभासदों को भी एसडीएम ने शपथ दिलाई। हालांकि इसमें भाजपा से जुड़े सभासद शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए। इस मौके पर कटेहरी के सपा विधायक लालजी वर्मा, पूर्व चेयरमैन पति निजाम अहमद, ईओ उमेश पासी, उसैद सिद्दीकी मौजूद रहे। सीओ व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए टांडा सीओ इब्राहिमपुर पुलिस व पीएसी बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed