फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The buses slowed down, the vehicles stayed parked at the stand

Ambedkar Nagar News: बसों की थामी रफ्तार, स्टैंड पर खड़ी रहीं गाड़ियां

Mon, 31 Aug 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The buses slowed down, the vehicles stayed parked at the stand
अकबरपुर बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन राशि योजना खत्म होते ही रोडवेज बसों की संचालन व्यवस्था एक बार फिर सुस्त पड़ती नजर आई। सोमवार को अकबरपुर डिपो की 92 बसों में महज 77 बसें ही सड़क पर उतरीं, जबकि बड़ी संख्या में बसें अकबरपुर बस स्टैंड और बसखारी मार्ग स्थित अस्थायी बस स्टैंड पर खड़ी रहीं। बसों के खड़े रहने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। बसों के इंतजार में यात्री सड़क किनारे खड़े नजर आए।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टैंड सोमवार को बसों से पूरी तरह भरा रहा। परिसर में कई बसें लंबे समय तक खड़ी रहीं। वहीं बसखारी मार्ग स्थित अस्थायी बस स्टैंड पर भी कई बसें खड़ी होने से यात्रियों को निर्धारित स्थान पर बस मिलने में परेशानी हुई। बस के इंतजार में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सड़क किनारे खड़े रहे। यात्रियों का कहना था कि बसें मौजूद होने के बावजूद उनका संचालन नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बसों का संचालन कराया जा रहा है। प्रोत्साहन राशि योजना सोमवार को समाप्त हो गई है। चालक-परिचालकों ने अवकाश लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed