फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bus terminal will be built at a cost of Rs 32 crore.

Ambedkar Nagar News: 32 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बस टर्मिनल

Tue, 07 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bus terminal will be built at a cost of Rs 32 crore.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस डिपो को 32 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस टर्मिनल में बदला जाएगा। परिवहन निगम ने दूसरे चरण में अकबरपुर बस स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को इसकी स्वीकृति दी गई है। टेंडर होने के बाद कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवहन निगम बस स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए कार्य कर रहा है। इस पहल के तहत दूसरे चरण में कुल 49 बस स्टेशनों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत संवारा जाएगा। इसमें अकबरपुर डिपो भी शामिल है। बस स्टैंड पर व्यावसायिक परिसर, होटल, आधुनिक प्रतीक्षालय, सीसीटीवी और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निजी कंपनियां 3724 स्क्वॉयर वर्ग मीटर में स्टेशन का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में उन्होंने अकबरपुर डिपो को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का मुद्दा उठाया था। अब मंजूरी मिल गई है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बस टर्मिनल के लिए जल्द जगह का चिह्नांकन करते हुए प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
यात्रियों को ये मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अकबरपुर डिपा में मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, खुदरा आउटलेट और फूड कोर्ट जैसी व्यावसायिक सुविधाएं होंगी। यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, लिफ्ट और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed