फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of another student of the engineering college immersed in the river was also found

नदी में डूबे इंजीनयरिंग कॉलेज के दूसरे छात्र का भी मिला शव

Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The body of another student of the engineering college immersed in the river was also found
टांडा। टांडा कलवारी पुल के पास बीते दिनों सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के बीटेक के दूसरे छात्र का भी शव गुरुवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयास कर बरामद कर लिया। एक छात्र का शव बुधवार को ही बरामद कर लिया गया था। इस बीच छात्र के शव को कलवारी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीती 15 मार्च को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के छात्र दिवांशु निवासी हापुड़ व तरुनेश शिवम निवासी लखनऊ अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कलवारी पुल पर घूमने गए थे। इसके बाद वे सभी सरयू नदी में नहाने लगे। इसी बीच तरुनेश व दिवांशु नदी में डूब गए थे। पहले दिन ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के हंगामे के बाद मंगलवार को करीब दोपहर महाराजगंज जनपद से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची।
विज्ञापन

नदी में पानी अधिक होने व बहाव तेज होने के चलते मंगलवार को टीम को सफलता नहीं मिल सकी थी।
बुधवार को पूर्वाह्न अथक प्रयास के बाद टीम ने दिवांशु का शव बरामद कर लिया था। गुरुवार को सुबह एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार की मौजूदगी में फिर से टीम ने तलाशी का कार्य प्रारंभ किया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर तरुनेश का भी शव बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद कलवारी थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed