फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a truck driver was found hanging from a noose

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला ट्रक ड्राइवर का शव

Fri, 18 Jul 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a truck driver was found hanging from a noose
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के यादव के पुरवा निवासी हरिश्चंद्र (45) का शव शुक्रवार की सुबह घर के सामने नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी सुखना देवी के अलावा दो बेटे अरविंद (20), परविंद (19) और बेटी अंजली (15) हैं। पत्नी के मुताबिक हरिश्चंद्र ड्राइवरी के साथ खेती भी करते थे। अक्सर शराब के नशे में घर आते थे। बृहस्पतिवार शाम को भी शराब पीकर घर आए और मारपीट करने लगे। बात बढ़े न इसलिए वह अपने बेटे व बेटी को लेकर पड़ोस में सोने के लिए चली गईं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से शव लटकता देख पत्नी व बच्चों को सूचना दी। खबर मिलते परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अचानक हरिश्चंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वंदन अग्रहरि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है। जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed