{"_id":"67f9496d28f5a2c65803b1e9","slug":"the-body-of-a-teenager-who-went-to-light-a-lamp-was-found-hanging-from-a-noose-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132553-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दीपक जलाने गए किशोर का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दीपक जलाने गए किशोर का फंदे से लटका मिला शव
Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। शाम के समय घर में दीप जलाने गए 13 वर्षीय किशोर का शव फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता मिला।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव के रहने वाले भगवान दास गुप्ता की गांव में ही बर्तन की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को भगवान दास गुप्ता और उनकी पत्नी और बेटा 13 वर्षीय अभिनव उर्फ अभी के साथ दुकान पर थे। उस समय उन्होंने अभी को घर पर दीप जलाने के लिए भेजा। काफी समय बाद भी जब अभी वापस नहीं आया तो भगवान दास उसे देखने घर गए।
वहां घर के अंदर कमरे का नजारा देखा वह भौंचक्के रह गए। कमरे के अंदर गमछे के सहारे फंदे से अभी का शव लटक रहा था। मामले की सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। (संवाद)