फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a missing youth was found in the Saryu river after four days.

Ambedkar Nagar News: लापता युवक का चार दिन बाद सरयू नदी में मिला शव

Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found in the Saryu river after four days.
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के नेहरूनगर उत्तरी से 28 अक्तूबर को लापता हुए पप्पू का शव शुक्रवार शाम एसडीआरएफ की टीम ने चिंतौरा में सरयू नदी के केवटहिया घाट से खोज लिया। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पप्पू के सरयू नदी में कूदने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने दो दिन की तलाश के बाद भी सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ को बुलाया गया था। पप्पू कन्नौजिया (40) दिल्ली में निजी संस्था में काम करते थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने 27 अक्तूबर को फोन कर उन्हें घर बुलाया था। 28 अक्तूबर की भोर 5:30 बजे वह घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच उनकी पत्नी अनीता व मां राजकुमारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। इससे नाराज पप्पू नदी में कूदकर जान देने की धमकी देकर घर से चले गए थे। युवक का शव मिलने के बाद बेटी लाडली, रोली, पत्नी अनीता और मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव मिलने के बाद की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed