फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bodies of a young woman and a woman were found hanging from a noose

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकते मिले युवती और महिला के शव

Fri, 11 Jul 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The bodies of a young woman and a woman were found hanging from a noose
अंबेडकरनगर। कटका और राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में एक युवती और महिला के शव घर में फंदे से लटकते मिले। घटना के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जलालपुर संवाद के मुताबिक कटका के सेमरा निवासी प्रियंका (18) का शव शुक्रवार दोपहर एक बजे घर के पीछे टिन शेड में लगे बांस के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय पूरा परिवार धान की रोपाई करने गया था। मृतका के पिता रामप्रसाद की पांच संतान थीं। जिसमें बबीता, करिश्मा, विनोद, प्रियंका और सबसे छोटी बेटी रीना है। बबीता का विवाह हो चुका है। बीते दिनों वह धान की रोपाई कराने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह सभी लोग धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर एक बजे बबीता और करिश्मा जब घर लौटीं तो प्रिंयका का शव लटकता देख घटना की जानकारी खेत में काम कर रहे पिता को दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव नीचे उतारा गया। मृतका चार बहन और एक भाई में चौथे नंबर की थी। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, राजेसुल्तानपुर संवाद के मुताबिक सरैया बलरामपुर निवासिनी शिवांगी सोनी (30) का शव शुक्रवार सुबह 8:30 बजे घर के बरामदे की बीम में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पति ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह बेटे देवांश (8), शिवांश (5) को स्कूल छोड़ने के बाद वह खेत में काम करने चले गए थे। सुबह 10 बजे गांव के लोगों ने उनको घटना की जानकारी दी। घर पर पहुंचने पर उनका तीन माह का बेटा चारपाई पर लेटा था और पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed