{"_id":"66f98925f889461d480f528c","slug":"the-blood-bank-of-the-district-hospital-needs-blood-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1003-122058-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को खून की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को खून की जरूरत
Sun, 29 Sep 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी दिखाता स्टॉक बोर्ड।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में इन दिनों निगेटिव ग्रुप का खून खत्म है। लंबे समय यह कमी बनी है। एबी पॉजिटिव ग्रुप का भी खून नहीं है। मरीज को ब्लड न मिलने से तीमारदार इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक संचालित है। यहां पर 300 यूनिट ब्लड सुरक्षित रखने की सुविधा है। इन दिनों 92 यूनिट ब्लड विभिन्न ग्रुप के मौजूद तो हैं, लेकिन निगेटिव ग्रुप कई दिनों से उपलब्ध नहीं है। इससे अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानियां हो रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार ए, बी, एबी, ओ निगेटिव वर्ग व एबी पॉजिटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है।
रविवार सुबह एबी निगेटिव ब्लड के लिए जरूरत पड़ने पर तीमारदार राजीव ब्लड बैंक पहुंचे। कहा कि भाई की हड्डी का ऑपरेशन होना है। ब्लड कम होने पर चिकित्सक ने खून चढ़वाने के लिए कहा है। लेकिन ब्लड बैंक में एबी निगेटिव खून उपलब्ध न होने की वजह से रिश्तेदारों से संपर्क करना पड़ा। टांडा निवासी रवि की पत्नी का निजी अस्पताल में ऑपरेशन होना है। इसके लिए ओ निगेटिव ब्लड की जरूरत है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ओ निगेटिव ब्लड न मिलने पर निजी ब्लड बैंक का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को लगेगा शिविर
ब्लड बैंक में दो अक्तूबर को संगठनों द्वारा शिविर लगवाया जा रहा है। इसमें कई ग्रुप के खून उपलब्ध हो जाएंगे। मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए ही शिविर लगवाया जा रहा है।
-डॉ. एएम त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी