{"_id":"6473943ab689b0852608b566","slug":"the-bike-rider-going-to-the-meeting-was-crushed-by-the-bus-ambedkar-nagar-news-c-13-1-259936-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मीटिंग में जा रहे बाइक सवार को बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मीटिंग में जा रहे बाइक सवार को बस ने रौंदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के भिखारीपुर के निकट रविवार को निजी बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस कुछ दूर आगे जाकर सड़क के किनारे गड्ढ में चली गई। घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। डीएम अविनाश सिंह व सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पड़ोसी जनपद बस्ती के पिपरा गौतम निवासी इंद्रदेव (32) बाइक से रविवार को अकबरपुर होते हुए सुल्तानपुर जा रहा था। वह निजी कंपनी आरसीएम में अभिकर्ता के तौर पर काम करता था। बताया जाता है कि जब वह कोतवाली अकबरपुर के भिखारीपुर के निकट नेशनल हाईवे पर पहुंचा था। इसी बीच सुल्तानपुर की तरफ से यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रही निजी बस ने उसे रौंद दिया। उसने हेलमेट लगा रखा था लेकिन घटना के समय हेलमेट निकल गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद बस पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। घटनास्थल के निकट ही वह सड़क के एक किनारे गड्ढे में जाकर पलटते-पलटते बची। घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सांस चलने की उम्मीद में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
डीएम ने लिया जायजा
पल्स पोलियो अभियान का जायजा लेकर कुर्चा से लौट रहे डीएम अविनाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी बीच वहां जेसीबी मौके पर बुलाई गई। बस के नीचे किसी के दबे होने की आशंका में बस को गड्ढे में पलटवा दिया गया। हालांकि बस के नीचे कोई और दबा नहीं मिला।
बस छोड़ चालक फरार
जिस प्रकार से बस खाई में गिरी थी उससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका थी। बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित देख वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में सभी यात्री निजी व्यवस्था कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उधर घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग खड़ा हुआ।